Vasant Panchami 2021

Vasant Panchami 2021: 
वसंत पचंमी के पावन दिन करें मां सरस्वती की ये वंदना और आरती


आज वसंती पचंमी का पावन पर्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। वसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती की वंदना और आरती भी करनी चाहिए।


Vasant Panchami 2021

सरस्वती वंदना गीत-

वर दे, वीणावादिनि वर दे !

प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव

        भारत में भर दे !

काट अंध-उर के बंधन-स्तर

बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;

कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर

        जगमग जग कर दे !

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव

नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;

नव नभ के नव विहग-वृंद को

    नव पर, नव स्वर दे !

वर दे, वीणावादिनि वर दे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ